संवाददाता, जून 18 -- यूपी पुलिस ने हापुड़ में हुए शिवानी हत्याकांड सुलझा लिया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मृतका का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। हालांकि हत्या करने वाला आरोपी अभी नाबालिग है। उसने शिवानी की हत्या ईंट से सिर कूंचकर की थी। आरोपी का कहना है कि शिवानी उससे शादी करने की जिद पकड़े हुई थी और उसे शादी नहीं करनी थी। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में उबारपुर के जंगल में हुए शिवानी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर हत्यारोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका और बाल अपचारी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका बाल अपचारी पर शादी करने का दवाब बना रही थी। जबकि बाल अपचारी ने मना कर दिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिस पर हत्यारोपी ने युवती के सिर में ईट से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या...