वॉशिंगटन, अगस्त 9 -- जर्मनी में एक भारतीय को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वरुण नाम इस शख्स ने अमेरिका में अपनी 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड को मार डाला था। इसके बाद वह जर्मनी चला गया था, जहां से भारत के लिए भागने की फिराक में था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या एरिजोना, टस्कन के अपार्टमेंट में अंजाम दी गई। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस और इमरजेंसी क्रू को बुलाया गया। मारी गई युवती का नाम, जूलिसा रूबी सालाजार था। वह एक कॉलेज स्टूडेंट थी।मां को भेजे थे मैसेज मौके पर पहुंचे टस्कन फायर डिपार्टमेंट क्रू ने पाया कि सालाजार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि उसे काफी ज्यादा चोटें लगी थीं और उसे लगातार प्रताड़ित किया गया था। जांचकर्ताओं ने उसके बॉयफ्रेंड की पहचान 20 साल के वरुण बचिगरी के रूप में की है और उस...