संवाददाता, मार्च 24 -- Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महंगे शौक और गर्लफ्रैंड को घुमाने के लिए युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दरअसल, गुजैनी पुलिस ने मार्केटिंग मैनेजर के बंद घर से 15 लाख का माल पार करने वाले चार आरोपियों को पतरसा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बर्रा गांव के रहने वाले प्रकाश गौतम उर्फ पोली, ईशू गौतम उर्फ रोनी उर्फ आदर्श, रविदासपुरम निवासी सोनू उर्फ अभिषेक और गुजैनी आई ब्लॉक निवासी अजय राजपूत के रूप में हुई। आरोपित ईशू और प्रकाश गौतम ने बताया कि गर्लफ्रेंड को मनाली घुमाने का वादा किया, जिसे पूरे करने के लिए इस चोरी को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक ये लोग गर्लफ्रेंड को घुमाने और महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे। इनके पास से बाइक, चेन, अंगूठी, घड़ी, पायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.