सहारनपुर, अप्रैल 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले में पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के घर पर पकड़ लिया और हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं, पत्नी और उसके साथ आई महिलाओं ने पति व उसकी प्रेमिका की पिटाई भी कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। घटना से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीडि़त पत्नी ने पति और उसकी गलफ्रेंड के खिलाफ तहरीर भी दी है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र निवासी महिला बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। महिला का कहना है कि उसके पति का लंबे समय से एक दूसरी महिला से संबंध है और वह उसी के साथ रह रहा है। चार अप्रैल की रात जब उसे इस बारे में पुख्ता जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.