मुख्य संवाददाता, अगस्त 14 -- महिला मित्र के बातचीत बंद करने से परेशान बरेली के एक युवक ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर खुदकुशी करने संबंधी फोटो पोस्ट कर दी। सोशल मीडिया कंपनी मेटा के अलर्ट से पुलिस को इसकी जानकारी मिली। कैंट पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई करते हुए महज 15 मिनट में युवक के घर पहुंचकर उसकी काउंसलिंग की और उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई। ठिरिया निजावत खां निवासी आकाश कश्यप ने बी फार्मा की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह नकटिया स्थित एक अस्पताल में कंपाउंडर के तौर पर काम करता है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिये उसकी दोस्ती राजस्थान के बूंदी की रहने वाली एक युवती से हुई थी। युवती शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। दोनों के बीच बातचीत होती थी।प्रेमिका ने बात करनी बंद की तो सुसाइड की कोशि...