इंदौर, फरवरी 18 -- इंदौर में एमबीए स्टूडेंट की हत्या और लाश संग हुई हैवानियत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। 25 साल की लड़की के क्लासमेट और प्रेमी ने ना सिर्फ जबरन संबंध बनाए बल्कि मौत के घाट भी उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या के बाद भी वह लाश संग भी हवस मिटाता रहा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि क्यों उसने उस लड़की को इतनी बेरहमी से मार डाला जिसके साथ वह एक साल से प्रेम संबंध में था और शादी भी करना चाहता था। लाइव हिन्दुस्तान से बातचीत में डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि आरोपी पीयूष पीड़िता के साथ करीब एक साल से रिलेशन में था। दोनों एमबीए के दूसरे सेमेस्टर में पढ़ते थे। जब से कॉलेज में एडमिशन लिया था तब से ही दोनों का परिचय था। एक साल उन्हें पढ़ते हुए हो गया था। एक साल से ही रिलेशनशिप में थे...