गर्लफ्रेंड की शादी कराने पर हुई थी सरवर की हत्या, तीन गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 26 -- हस्तिनापुर के सरवर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दोस्त राहुल की अमरोहा की प्रेमिका की शादी सरवर ने दूसरी जगह करा दी थी। इस बात को लेकर ही राहुल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सरवर की एक होटल के कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश को बेडशीट में बांधकर गंगनहर में फेंक दिया था। लाश 23 अगस्त को हापुड़ के नानपुर क्षेत्र में बरामद हुई थी, जिसके बाद पहचान हुई। पुलिस ने राहुल और उसके दो दोस्तों की गिरफ्तारी की है। हस्तिनापुर के बस्तौरा गांव निवासी सरवर 16 अगस्त को अपने साथी राहुल निवासी कोठरा के साथ घर से बाहर गया था। इसके बाद से सरवर लापता था। 23 अगस्त को हापुड़ के नानपुर स्थित रजवाहे में सरवर की गोली लगी लाश बरामद हुई। शिनाख्त सरवर के रूप में होने पर हस्तिनापुर पुलिस ने मृतक के भाई रुस्तम की तहरीर पर मुकदम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.