हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 7 -- आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार से करोड़ों की संपत्तियों का स्रोत पूछा है। इकाई ने सवाल पूछा कि उनके स्वयं, पत्नी, परिजनों और महिला मित्रों के नाम पर मिले ढाई दर्जन से अधिक भूखंडों की खरीद कैसे की, इतने पैसे कहां से आए। सोमवार को ईओयू की नोटिस पर किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार पटना स्थित आर्थिक अपराध इकाई कार्यालय में उपस्थित हुए थे। यहां पर उनसे करीब पांच घंटे तक सघन पूछताछ हुई। ईओयू ने बयान जारी कर कहा है कि गौतम कुमार से पूछताछ के दौरान कुछ जानकारियां मिली हैं, जिनका सत्यापन किया जाएगा। कांड के अनुसंधान में जुटी टीम से मिली जानकारियों के आधार पर गौतम कुमार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए उनको ईओयू की तरफ से नोटिस जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिहार में शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.