गर्री पंचायत भवन में शहादत दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
बोकारो, मार्च 24 -- कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड अंतर्गत गर्री पंचायत भवन परिसर में सोमवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में गंगाधर महतो, राजू महतो, उमाशंकर महाराज, मृत्युंजय महतो, संजय सहार, सगीर अहमद, ऐनुल अंसारी, राजेश कपरदार, विकास पांडेय, मानेश्वर महतो, मनोज प्रजापति, राजू महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.