गर्री कला हाई स्कूल में सतर्कता सप्ताह मनाया गया
हजारीबाग, सितम्बर 17 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। सतर्कता सप्ताह के तहत पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा गर्री कला हाई स्कूल में विद्यार्थियों के बीच सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विजिलेंस अवेयरनेस वीक की थीम समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा है।कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक , पकरी बरवाडीह ने बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों को सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत नैतिक मूल्यों की नींव बचपन से ही रखी जाती है और विद्यार्थी भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.