गर्रा में 36,801 क्यूसेक पानी छोड़ा, तीन-चार दिन में बढ़ेगा जलस्तर
शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- गर्रा और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जिले में बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। सिंचाई विभाग ने दोनों नदियों के तटीय और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। पीलीभीत स्थित दियूनी बैराज से एक सितंबर की रात 11 बजे गर्रा नदी में 36,801 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर तीन से चार दिन में शाहजहांपुर शहर के अजीजगंज पुल पर पहुंचने का अनुमान है। यहां नदी का मौजूदा जलस्तर 146.10 मीटर है। इसमें करीब दो मीटर तक वृद्धि की संभावना जताई गई है। हालांकि जलस्तर 148.80 मीटर के खतरे के निशान से नीचे रहने का अनुमान है। गर्रा का रुख फिलहाल बढ़ाव की ओर है। इससे सदर और तिलहर तहसील के क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं。 यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.