हरदोई, जनवरी 2 -- पाली। कस्बे से निकली गर्रा नदी में शुक्रवार सुबह मृत मछलियां उतराती हुई देखी गई। इसके बाद नदी से मछलियों को बीनने को लेकर लोगों में होड़ मच गई। वहीं एक युवक ने कस्बा निवासी तीन लोगों पर गर्रा की जलधारा में जहर घोलने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। गर्रा नदी की सतह पर शुक्रवार सुबह हजारों की संख्या में मृत मछलियां उतराती हुई देखकर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में नदी किनारे काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.