हरदोई, जून 24 -- हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में गर्रा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। नदी किनारे किशोर के कपड़े और चप्पल मिलने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। कई घंटे बाद उसका शव बरामद हो सका। परिजनों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। नाराज परिजनों ने अनंगपुर-पिपरिया-शाहाबाद मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय शिवम कुशवाहा निवासी बासित नगर शाहाबाद क्षेत्र के बेझा स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था। मंगलवार को वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ पिपरिया गांव में टेंट लगाने के लिए टेंट हाउस से निकला था। यह भी पढ़ें- गर्रा नदी में किशोर के डूबने की आशंका, कपड़े-चप्पल मिलने से हड़कंप टेंट का सामान उतारने के बाद शिवम कहीं चला गया। कुछ देर बाद पिपरिया गर्रा पुल के नीचे नदी किनारे उसके कपड़े और चप्पल रखी मिलीं। इसके...