गर्रा नदी के राजघाट पर चला स्वच्छता और श्रमदान अभियान
शाहजहांपुर, जून 15 -- शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति के अंतर्गत डीपीओ डॉ. विनय कुमार सक्सेना के निर्देशन और रेहान कुरैशी के संयोजन में रविवार सुबह गर्रा नदी के राजघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने घाट परिसर में सफाई कर जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। विश्व हिन्दू परिषद के राजेश अवस्थी ने पूजन सामग्री नदियों में प्रवाहित न करने की अपील की। राजू बग्गा, आलोक मिश्रा, रेहान कुरैशी और हिमांशु सक्सेना ने नदी संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। अभियान में नितिन अग्रवाल, शिवम चौहान, उमैर, फैज़, रोहित, नवेद, शहजैब, अंकुर समेत कई स्वयंसेवक शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन "स्वच्छ नदी, सुरक्षित भविष्य" के संकल्प के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.