शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- गर्रा नदी के किनारे जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिए भिजवाया। पिंगरा गांव के पास गर्रा नदी के किनारे जंगल में लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बुधवार की शाम लोगों ने पड़ा हुआ देखा। सूचना पर सीओ ज्योति यादव एवं कोतवाल जुगुल किशोर पाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। मृतक की कोई भी पहचान नहीं हो सकी। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...