गर्रा घाट पर स्वच्छता श्रमदान, युवाओं ने दिया जागरूकता संदेश
शाहजहांपुर, मार्च 23 -- शाहजहांपुर। शहीद दिवस और विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में "मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी" अभियान के तहत गर्रा घाट पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और विभिन्न संस्थाओं ने भाग लेकर साफ-सफाई और जागरूकता का संदेश दिया। मेरा युवा भारत और जिला गंगा समिति के तत्वावधान में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास घाट क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने कूड़ा एकत्रित कर सफाई की। इसके बाद कैंट क्षेत्र में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम, जिला गंगा समिति, गंगा समग्र और मानवता वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने सहयोग किया। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, डीपीओ डॉ. विनय सक्सेना, सचिन पाठक, वैष्णवी सक्सेना, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, नितीश यादव, हिमांशु सक्सेना और देवेश कुमार व अन्य थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.