गर्रा का पानी निगम के एबीसी सेंटर में घुसा, खन्नौत भी डरा रही
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- शाहजहांपुर में गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर से शहर में बाढ़ का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। न्यू सिटी ककरा में गर्रा का पानी घुसने लगा है। नगर निगम की नई बिल्डिंग पहले से तीन ओर पानी से घिरी है। अब एबीसी सेंटर के परिसर में भी करीब एक फीट पानी भर गया है। इससे यहां कुत्तों की नसबंदी समेत अन्य कार्यों के लिए पहुंचने में परेशानी हो रही है। एबीसी सेंटर परिसर में पानी भरने से कर्मचारियों और आने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि नसबंदी के लिए कुत्तों को लेकर पहुंचने वालों को जूते-चप्पल हाथ में लेकर अंदर जाना पड़ सकता है। बाढ़ के बढ़ते असर को देखते हुए ई-सिटी बस डिपो में भी सतर्कता बरती जा रही है। यह भी पढ़ें- रामगंगा खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर, गर्रा में भी बढ़ा पानीबाढ़ की स्थिति चार्जिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.