कानपुर, मई 15 -- कानपुर देहात,संवाददाता। मौसम की तल्खी का असर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली भोर पहर से ही तेज हवाअ के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच छिटपुट बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव का असर दिखा। दिन बढ़ने के साथ असामान साफ होते ही खिली तल्ख धूप से लोग परेशान नजर आए। दिन में गर्म हवा के साथ तेज धूप के कारण लोग धूप में सिर ले कर पांव तक कपड़े से चेहरा ढंककर छाते के सहारे बाहर निकले। दोपहर में तेज धूप के कारण लोग छायादार स्थानों की खोज करते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- सुबह हल्की बूंदा बांदी फिर दिन में आसमान से बरसी आग गर्म हवा के थपेड़ो के चलते अब हाई-वे तक में दोपहर को संन्नाटा पसरा नजा आता है। जेठ की तपती दुपहरी में मौसम की हर दिन बदली चाल से किसान भी परेशान है। सुबह पहर हुई हल्की बौछारों का अस...