नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोग बुधवार को दिनभर गर्म हवा के थपेड़ों से परेशान रहे। कड़ी धूप और सूखी हवाओं के चलते लोगों को अब झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही धूप निकली रही। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई। कड़ी धूप के चलते दिन में 11 बजे के बाद घर से बाहर निकले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर में हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला पूर्वानुमान; अब इन दो डेट पर लू चलने का येलो अलर्ट तापमान बढ़ने के चलते हवा बेहद गर्म और सूखी हो गई है। इससे लोगों को लू जैसा अहसास हुआ।सफदरजंग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.