भदोही, मई 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तेज धूप और गर्म हवा की थपेड़ों से गुरुवार को लोग बेहाल हो गए। सुबह दस बजे के बाद ही दुकानों से ग्राहक गायब होने लगे। 11 बजे से पहले ही लोग घरों में लौटने को मजबूर हो गए। दोपहर में अत्यधिक जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिजली गुल होने पर गर्मी और ज्यादा बढ़ गई, जिससे लोग परेशान रहे। बाहर निकले लोगों का गला सूखता रहा। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से त्वचा रोग का खतरा बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल ,तीन दिन राहत के आसार नहीं पसीने के कारण त्वचा पर संक्रमण की संभावना बढ़ रही है। उमस भरा मौसम कई तरह की बीमारियां भी लेकर आ रहा है। इस मौसम में घमौरियां, फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण, खुजली, दाद और ...