भदोही, मई 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सोमवार से नौतपा शुरू होते ही जिलेवासियों की अग्नि परीक्षा भी शुरू हो गई। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक सड़क और बाजार सूने नजर आए। ऐसा लग रहा था मानो शहर में अघोषित कर्फ्यू लगा हो। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री और न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- नौतपा के शुरू होते ही लू और डिहाइड्रेशन का बढ़ा प्रकोपगर्मी का असर भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों, ठेला और रिक्शा चालकों पर पड़ रहा है। बढ़ते तापमान का असर लोगो...