हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शहर में भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन लू जैसी गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सोमवार के 39.5 डिग्री अधिकतम तापमान की तुलना में लगभग डेढ़ डिग्री कम है। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद तीखी धूप और गर्म हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज चिलचिलाती धूप के कारण लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे शहर के बाजारों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.