संतकबीरनगर, जून 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जून माह का दूसर पखवारा शुरू होते ही जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। अब लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं कि मानसून आए तो राहत हो। हालत यह है कि दस बजे के बाद से ही लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर रहा है। शुक्रवार को तल्ख धूप से व गर्म हवाओं से 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह और शाम के समय कार्यों को निपटाएं। दोपहर में घर के बाहर तभी निकलें जब बहुत जरूरी हो। यह भी पढ़ें- गर्मी लू के थपेड़ों से लोग परेशान, पछुआ हवाओं से बढ़ी गर्मीतापमान का बढ़ना जून माह के दूसरे पखवारे में एक बार फिर तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान की तल्खी किसान...