सीवान, मई 19 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और तेज धूप ने महाराजगंज बाजार की रफ्तार धीमी कर दी है। सोमवार दोपहर करीब 39 डिग्री तापमान के बीच बाजार में सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल काफी कम देखने को मिली। गर्म हवाओं और उमस भरी तपिश से लोग परेशान नजर आए। यह भी पढ़ें- गर्म हवाओं और उमस भरी तपिश से लोग परेशानबाजार में छांव की आवश्यकता बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग छांव और ठंडे पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखे। हालांकि नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक पेयजल की समुचित व्यवस्था है पर राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोग छाता लेकर धूप से बचते नजर आए, जबकि कुछ लोग पेड़ों और दुकानों के सामने खड़े होकर राहत पाने की कोशिश करते दिखे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में लोग बेहाल, आसमान से आग सी ब...