गर्म हवाएं-सूरज की तपिश से झुलसी नगरी, पारा 40 डिग्री
झांसी, जून 3 -- झांसी। कल (मंगलवार) नौतपा खत्म हुए। वहीं बुधवार को गर्मी पूरे रौ में रही। सूरज की तपिश से रानी की नगरी झांसी एक बार फिर झुलस उठी। भरी दुपहरी गांवों से शहर तक गर्म हवाओं, लू के थपेड़ों से सन्नाटा सा खिंचा रहा। हालांकि अधिकतम ताप 40 तो न्यूनतम 28 दर्ज किया गया। दोनों ताप में अधिक अंतर न होने से रात भी भभक उठी। वहीं आने वाले दिनों में पारा चढ़ने का पूर्वानुमान है। बुधवार सुबह 5.25 बजे सूरज निकला। घंटे-दर-घंटे सूरज के तेज बढ़ा। 10.30 बजे ही गर्म हवाओं के मेल ने बंदों की मुश्किलें बढ़ा दीं। 11.30 बजे से लू चलने लगी। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, तीखी तपिश से झुलसा जनजीवन कुछ दिनों की नमीं के बाद जमीन से छूट रही हीट ने बंदों को बेहाल कर दिया। दोपहर 2.30 बजे सूरज की तपिश की हनक गांवों से शहर, चौक-चौराहों से बाजार और तंग गलियों से पॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.