गर्म हवाएं चलती रहीं, उमस से लोग बेहाल
हरदोई, जून 7 -- हरदोई। रविवार को जिले में पिछले दो-तीन दिनों की तुलना में गर्मी का असर अधिक देखने को मिला। सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान के तेवर तीखे रहे। पारा चढ़ने के साथ दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर आवागमन कम रहा और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर दिखे। मौसम वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में लगभग 20 प्रतिशत बादलों की मौजूदगी रही, लेकिन धूप का असर कम नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- मौसम के तेवर: 37 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान सुबह के समय आर्द्रता 78 प्रतिशत और शाम को 41 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। मौसम विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.