गर्म सुबह के बाद दिल्ली में करवट लेगा मौसम, IMD का आंधी-बारिश का अलर्ट; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
पीटीआई, मई 17 -- दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। सुबह 8:30 बजे हवा में नमी 42 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 176 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। यह भी पढ़ें- 17 मई को सभी लाइन पर देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, बढ़ी आखिरी ट्रेन की टाइमिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.