कटिहार, अप्रैल 17 -- समेली,एक संवाददाता 9 अप्रैल को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मल्हरिया में एमडीएम परोसने के दौरान गर्म सब्जी से भरी बाल्टी अचानक बच्ची के कंधे और शरीर पर गिर गई थी। गर्म सब्जी से गिरने से बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई। बच्ची के पिता मुनीलाल मंडल का आरोप है कि शुरुआत में स्कूल की ओर से इलाज कराने का भरोसा दिया गया, लेकिन दो दिनों तक ही स्थानीय स्तर पर मरहम-पट्टी कराई गई । परिजनों के अनुसार, बच्ची के शरीर पर पीठ, गला, कान झुलस गया जहा अब भी जलन और फफोले हैं। 16 जनवरी को परिजन स्कूल पहुंचे तथा इलाज कराने की बात कही। यह भी पढ़ें- स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को जल्द करें पूरा स्कूल की ओर स्वयं इलाज कराने की बात कही गई।परिजनों ने बच्ची के समुचित और निःशुल्क इलाज के साथ-साथ मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की ...