हरदोई, मार्च 22 -- हरपालपुर, संवाददाता। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मलौथा गांव में रविवार को सात वर्षीय बालक विकास पुत्र गौतम कुमार घर में खेलते समय अचानक गर्म सब्जी के भगौने में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गौतम का सात वर्षीय बेटा विकास घर के आंगन में खेल रहा था। जहां चूल्हे पर खाना बन रहा था। खेलते समय उसका पैर पास ही रखी एक बोरी में फंस गया, जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे सब्जी के भगौने में जा गिरा। बच्चे की चीख सुनकर दौड़े परिजनों ने उसे आनन-फानन में निजी वाहन से हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बच्चे का इलाज किया जा रहा है। हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजीत मणि ने बताया बच्चें क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.