मुंगेर, फरवरी 26 -- हवेली खड़गपुर। बुधवार को हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के साहू टोला में गर्म पानी गिरने से एक बच्ची झुलस गई। घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार साहू टोला निवासी दानिक साह की पुत्री आकृति आर्य घर में खेल रही थी। इसी दौरान चूल्हे पर हॉर्लिक्स बनाने के लिए पानी गर्म करने के दौरान चूल्हे से बर्तन उतारते समय हाथ फिसल जाने से उसमें रखा खौलता पानी बच्ची के ऊपर गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। चिकित्सक ने बताया कि बच्ची के पेट के नीचे का हिस्सा अधिक झुलस गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.