फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।गंगा के नजदीक ही पानी से भरे गड्ढे में हजारों मछलियों के मरने से हड़कंप मच गया। गड्ढे में जब मरी हुयीं मछलियां उतरातीं मिलीं तो दुर्गंध उठने पर लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद प्रशासन सचेत हुआ और मत्स्य अफसरों ने मौके पर जाकर जांच की जिसमें पाया गया कि गंगा से हटकर गड्ढे में गर्म पानी था। इस वजह से मछलियों की दम घुटने से मौत हो गयी है। उधर गड्ढे में उतरा रहीं सैकड़ों मछलियों को पक्षियों ने आहार बना लिया। हालांकि यह मछलियां छोटे आकार की थीं। शुक्रवार को पांचालघाट के गंगा तट पर स्नान करने गये लोगो ने देखा कि गंगा की मुख्य धारा से अलग किनारे बने गड्ढे में हजारों मरी हुई मछलियां उतरा रही हैं इसमें ज्यादातर छोटी मछलियां थीं। दुर्गंध फैल रही थी। जानकारी पर तमाम लोग इकट्ठे हो गये और ...