गर्म पानी पीना बेटा...मैच के बाद महिला फैन की बात सुन मुस्कुरा उठे वैभव सूर्यवंशी; वीडियो वायरल
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- जहां भी भारतीय टीम जाती है, वहां फैंस पहुंच ही जाते हैं। न्यूजीलैंड में भी भारत के हजारों फैंस आपको स्टेडियम में हर मैच में नजर आ जाएंगे। इनमें अब कुछ फैन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के भी हो गए हैं। उन्हीं में से एक फीमेल फैन ने वैभव को परिवार के सदस्य जैसी सलाह वेलिंग्टन टी20 मैच के बाद दे दी। न्यूजीलैंड की सर्दी को देखते हुए महिला फैन ने कहा कि बेटा गर्म पानी पीना, यहां बहुत ठंड है। इसके अलावा इस महिला फैन ने ये भी कहा कि वह बलिया से हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, जब पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खत्म हुआ तो वैभव सूर्यवंशी ऑटोग्राफ देने के लिए स्टैंड्स के करीब पहुंचे थे, जहां दर्शक उनका इंतजार कर रहे थे। इन्हीं में उनकी एक महिला फैन भी थी, जिनसे एक छोटी सी बातचीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.