बागपत, फरवरी 27 -- बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गोठरा में शुक्रवार सुबह एक 18 वर्षीय छात्रा गर्म पानी से गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए दिल्ली के हायर सेंटर ले जाया गया है। गोठरा गांव निवासी कक्षा 12 की छात्रा तनुष्का पुत्री जयसिंह लगभग 40 प्रतिशत जल गई है। तनुष्का शुक्रवार की सुबह घर की छत से गर्म पानी का बर्तन लेकर नीचे उतर रही थी। सीढ़ियों पर पैर फिसलने के कारण उबलता पानी उसके शरीर पर गिर गया। शोर सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और तनुष्का को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार प्रदान दिया। जिसके बाद उन्होंने उसे रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा की जलने की चोटें गंभीर हैं, जिसके लिए विशेष चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उसे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.