बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता जिले के अलग अलग स्थानों पर दो मासूम झुलस गए हैं। जिसमें एक खौलते हुए दूध में गिर गया, जबकि दूसरा आग से झुलस गया है।देहात कोतवाली क्षेत्र के राम गुलाम पुरवा निवासी 4 वर्षीय श्याम पुत्र आनंद बुधवार की सुबह रसोई घर में खेल रहा था। तभी दूध से भरा गर्म भगोना उसके ऊपर गिर पड़ा जिससे वह झुलस गया। इसी तहर बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी 2वषीय दिब्यम पुत्र सुरेश बुधवार की सुबह आग लगने से झुलस गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.