बांदा, फरवरी 3 -- बांदा। संवाददाता गर्म तेल ऊपर गिरने से युवक झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना मे आग लगने से महिला झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जसपुरा कस्बा निवासी 40 वर्षीय छोटा उर्फ राजाराम पुत्र भवानीदीन के घर पर भंडारा का कार्यक्रम चल रहा था। पूड़ी निकालने के बाद वह गर्म तेल से भरी कढ़ाई उतरवा रहा था। तभी गर्म तेल उसके ऊपर पड़ जाने से वह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा निवासी 77वर्षीय रामकली पत्नी प्रीतम सोमवार की शाम सर्दी से बचने के लिए अलाव के समीप बैठी थी। तभी उसकी साड़ी में आग लग जाने से वह झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.