औरैया, दिसम्बर 25 -- औरैया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर में गर्म तेल गिरने से दो वर्षीय बालिका गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। नरोत्तमपुर निवासी आशीष की दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी घर में खेलते-खेलते किचन में पहुंच गई। उस समय सब्जी बनाने के लिए तेल गरम हो रहा था। बालिका के हाथ लगने से भगौने में रखा गर्म तेल उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह झुलस गई। बालिका के चीखने-चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत जिला अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.