आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हीटवेव और भीषण गर्मी का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई लेकिन इससे लोगों को कोई राहत नहीं मिली। दिनभर भगवान भास्कर की किरणें लोगों को जलाती रहीं। घरों के कमरे भट्ठी की तरह धधक रहे थे। जिले में सप्ताह भर से लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। तापमान लगातार 43 और 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात हो जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 घंटे के अंदर गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ेगा। 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान के 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस पहुं...