गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। मौसम का मिजाज बदलने से बुधवार को गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि पूर्वानुमान के बाद भी बारिश नहीं हुई। वहीं वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ, और गाजियाबाद का एक्यूआई 10 दिन बाद 200 से नीचे रहा।मौसम विभाग लगभग तीन दिन से पूर्वानुमान जता रहा था कि बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि तीनों दिन बारिश नहीं हुई। शहर में बादल जरूर आते-जाते रहे और तेज हवा भी चली। इसका असर तापमान पर दिखा। दो दिन में अधिकतम तापमान लगभग छह डिग्री तक कम हुआ। बुधवार को सूरज की किरणों में तपिश कम रही और झुलसा देने वाली गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत कभी बादल छाए तो कभी धूप खिली दिखी। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक्यूआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.