गर्मी से हलकान तेजी से सूख रहे ताल तलैया मवेशियों के समक्ष संकट
हजारीबाग, मई 19 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रचंड गर्मी की भयावहता यह है कि बरकट्ठा में इनदिनों 42 डिग्री तापमान से लोग हलकान होने लगे हैं। बड़ी तेजी से ताल तलैया सूखने लगे हैं। प्रखंड के आदिवासी बहुल इलाके जवाड़, पहाड़पुर, सिझुआ समेत कई गांवों में पानी की समस्या आना शुरू हो गया है।
पानी की कमी का संकट ताल तलैया में पानी की कमी होने के कारण सबसे बड़ा संकट मवेशियों और जंगली जानवरों के समक्ष होने लगा है। दोपहर में दिल्ली से कोलकाता का राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (जीटी रोड) पर वीरानी छह जाती है। वाहन चालक अपने वाहनों को खड़ा कर दे रहे हैं। चालक बताते हैं कि मालवाहक वाहन में माल लोड रहने और इस भीषण गर्मी में कांक्रीट रोड पर चलने से टायर गर्म होकर ब्लास्ट कर जाता है।
सड़क किनारे छाया की कमी सड़क ठंडा होने पर मालवाहक वाहन को चलाते हैं। बरकट्ठा में एक तो अत्यध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.