मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही झुलसाने वाली गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर में सड़क-बाजार सूने हो जा रहे हैं। इसका असर लोगों के कारोबार पर पड़ने लगा है। पिछले कई दिनों से पारा कभी 40 के पार तो कभी थोड़ा नीचे रह रहा है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा। गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन शहर के अस्पतालों में तैयारी आधी अधूरी है। हाल यह है कि अभी तक हीट वेव वार्ड शुरू नहीं हो सका है। गुरुवार दोपहर 12:44 बजे मोतीझील में सड़क पर सन्नाटा दिखा। दुकानें खुली थीं, पर ग्राहक इक्का-दुक्का ही आ-जा रहे थे। यह भी पढ़ें- आठ बजे से ही कहर ढाने लगी धूप कमोबेश यही हाल सरैयागंज, सूतापट्टी, पंकज मार्केट, गोला व अन्य बाजारों में रहा। मोतीझील धर्मशाला व्यावसायिक संघ के अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.