मुंगेर, मई 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में सूरज की तपिश अब जानलेवा होने लगी है। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को पूरी तरह बेपटरी कर दिया है। भीषण गर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिससे मुंगेर सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है, हालांकि, विडंबना यह है कि प्रशासन के तमाम बड़े दावों के बावजूद धरातल पर व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। सोमवार को अस्पताल की बदहाली की चरम स्थिति तब दिखी जब हीट वेव से ग्रसित मरीज सामान्य वार्डों में तड़पते रहे और विशेष तौर पर बनाया गया हीट वेव वार्ड ताले में बंद मिला। ​ यह भी पढ़ें- गर्मी से लोग बेहाल: सदर अस्पताल की व्यवस्थाएं पस्त, दावों के बीच हीट वेव वार्ड पर लटका तालाबोले सिविल सर्जन हीट वेव वार्ड पूरी तरह तैयार है। हीट वेव वार्ड बंद क्यों है, इसकी जांच करा...