गर्मी से लोग बेहाल, सड़कें सूनीं और बाजार वीरान
बेगुसराय, जून 5 -- बरौनी, निज संवाददाता। पारा 40 के पार होते ही गर्मी प्रचंड हो गई है। इससे लोग सारा दिन बेहाल बने रहे। लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशानी में डाले रखा। सड़कें सूनी रहीं और बाजार वीरान नजर आया। शुक्रवार को दिन निकलते ही मौसम गर्म होने लगा था। दोपहर तक गर्मी तेज हो गई थी। धीरे-धीरे गर्मी का स्तर बढ़ता जा रहा है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो लोग बेहाल हो गए। गर्मी से बचने के लिए घर में लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते रहे। आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए सिर पर कैप, रुमाल और अंगोछा रखकर घर से बाहर निकल रहे थे। सुबह से ही गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी जो दोपहर होते ही होते भीषण हो गई। इस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी बहुत कम रहा। वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.