हरिद्वार, अप्रैल 26 -- धर्मनगरी में तपती गर्मी से लोग बेहाल है। दिन में तेज धूप पसीने छुड़ा रही है। अप्रैल माह में गर्मी में असामान्य बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। वहीं, रविवार को न्यूनतम पारा भी आठ डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार रविवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद रविवार रात के समय लोग गर्मी से जूझते रहे। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर की दलित बस्तियों के चापाकल सूखे, सुबह से चिलचिलाता धूप ने खूब परेशान किया। दोपहर में गर्मी, तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.