गोंडा, मई 24 -- अलावल देवरिया (गोंडा), संवाददाता। गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के अलावल देवरिया में बग्गी रोड के निकट बहने वाली सरयू नहर की शाखा शनिवार को एक युवक की जान लील गई। तेज धूप और उमस से राहत पाने के लिए नहर में उतरा 21 वर्षीय मोहम्मद कैफ पानी के तेज बहाव में बह गया। करीब 19 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार को उसका शव घटनास्थल से लगभग 8 किलोमीटर दूर मतवारिया गांव के पास फाटक के निकट बरामद हुआ। प्रभारी थानाध्यक्ष गजेंद्र पांडेय ने बताया कि मोहम्मद कैफ पुत्र राजू हुसैन, ग्राम धनौली, थाना कोतवाली देहात गोंडा का रहने वाला था और अलावल देवरिया में बग्गी रोड के पास एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। शनिवार को दोपहर की तपती गर्मी से राहत पाने के इरादे से वह पास की नहर में नहाने चला गया, लेकिन नहर का बहाव इतना तेज था कि वह उसमें समा गय...