देहरादून, मई 30 -- ऋषिकेश। मौसम में अचानक बदलाव के बाद त्रिवेणी घाट पर भारी संख्या में लोग गंगा स्नान कर गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचे। एक दिन पहले आई बारिश के बाद ठंडक फिर से गर्माहट में बदल गई है। शनिवार को चटक धूप के साथ ही तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसमें शरीर को ठंडा रखने के लिए न सिर्फ पर्यटक और यात्री गंगा घाटों पर स्नान के लिए जुट रहे हैं, बल्कि स्थानीय लोग भी नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। त्रिवेणी घाट पर भारी संख्या में लोग गंगा स्नान कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...