गर्मी से राहत देने को लगाई शिकंजी की प्याऊ
आगरा, जून 22 -- माथुर वैश्य शहर शाखा सभा महिला मंडल ने गर्मी से राहत देने के लिए छत्ता बाजार डिस्पेंसरी के सामने शिकंजी की प्याऊ का आयोजन किया। उद्घाटन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया। उनका सम्मान नवीन कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, आमीश गुप्ता व महिला मंडल ने किया। लोगों ने शिकंजी पीकर इस गर्मी के मौसम में राहत महसूस की। महिला मंडल की अर्चना गुप्ता, भारती गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, सीमा गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, सीमा गुप्ता, प्रीति गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.