गर्मी से राहत दिलाने को प्रतीक्षालय को बनाया कूलिंग सेंटर
कन्नौज, मई 20 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। बढ़ती गर्मी, हीट वेव एवं लू से आ को राहत प्रदान करने हेतु नगर पालिका परिषद ने नगर के प्रमुख चौराहे स्थित श्रीराम प्रतीक्षालय को औपचारिक रूप से "कूलिंग सेंटर" के रूप में संचालित किया गया। पालिका ईओ अनिल कुमार ने बताया कि इस कूलिंग सेंटर का उद्देश्य राहगीरों, श्रमिकों, बुजुर्गों एवं सामान्य नागरिकों को भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु सुरक्षित एवं शीतल विश्राम स्थल उपलब्ध कराना है। केंद्र पर नागरिकों की सुविधा हेतु दो बड़े कूलरों की व्यवस्था की गई है, साथ ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए घड़ों की समुचित व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- तापमान @ 45 डिग्री, आसमान से बरसी आग, प्रचंड लू से जनजीवन बेहाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.