गर्मी से राहत को व्यापारियों ने बांटा शर्बत और चने
रुद्रपुर, मई 25 -- गूलरभोज। भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को गूलरभोज टेम्पो स्टैंड स्थित गुप्ता धर्मकांटे पर व्यापारियों ने आपसी सहयोग से राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए शर्बत और चनों का वितरण किया। बच्चों और बुजुर्गों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने और इंद्र देव को प्रसन्न करने की भावना से यह आयोजन किया गया। यहां राजीव गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, डॉ. कुलदीप रघुवंशी, संजू गुप्ता, विनोद सिडाना, रजत, छोटेलाल यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पर्वतीय समाज ने राहगीरों को बांटा शरबत यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शरबत यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर जगह-जगह बांटा गया मीठा शर्बत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.