शिमला, जून 21 -- उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यटन सीजन चरम पर पहुंच गया है। सुहावने मौसम और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने हुए दिन के तापमान ने बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से आने वाले सैलानियों की सबसे ज्यादा मौजूदगी देखने को मिल रही है। इस सप्ताहांत पर शहर के होटल लगभग 90 फीसदी तक भर गए हैं। यहां के रिज मैदान, माल रोड, जाखू मंदिर और लोअर बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर पर्यटकों की भीड़ नजर आ रही है। कार्ट रोड से माल रोड तक जाने वाली लिफ्ट के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। शहर के अधिकांश पार्किंग स्थल भी वाहनों से भरे हुए हैं। शिमला के साथ-साथ कुफरी और नारकंडा जैसे पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच ...