गर्मी से यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, ऐशबाग स्टेशन पर इलाज
लखनऊ, मई 19 -- भीषणगर्मी के कारण दो यात्रियों को डायरिया होने पर ऐशबाग जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर उनका इलाज किया गया। छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के यात्री विनायक द्विवेदी और ज्ञानेश्वर पांडेय ने शिकायत की कि कोच ए-1 का एसी बंद हो गया है। उसस और घुटन से यात्री परेशान हो रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। शिकायत में बताया कि इलेक्ट्रिशियन ने कहा कि एसी ठीक नहीं हो पा रहा है। काफी मुश्किलों के बाद समस्या दूर हुई। राप्तीसागर एक्सप्रेस के दो यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। डायरिया की शिकायत पर ऐशबाग स्टेशन पर ऐशबाग पॉलीक्लिनिक के एसीएमएस डॉ. संजय तिवारी और उनकी टीम ने उनका इलाज किया। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान उसके बाद दोनों यात्रियों ने आगे का सफर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.